ग्रीस, जिसे अक्सर पश्चिमी सभ्यता का पालना कहा जाता है, यकीनन प्राचीन काल की सबसे प्रभावशाली सभ्यता वाला देश है। इस देश में आधुनिकता और अतीत का मेल होता है, जहाँ यह एक ओर विश्व इतिहास से सराबोर है, वहीँ दूसरी तरफ यह आधुनिक भी है। संगमरमर के पौराणिक खंडहर, नीले समंदर और सफेद घरों से बने इस चमकदार भूमध्यसागरीय वातावरण के भीतर सादगी, सुंदरता और सद्भाव हर जगह प्रतीत होते हैं।
ग्रीस में आप निरंतर सामाजिक संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त व्यंजनों के स्वाद का आनंद ले सकते हैं। आप उन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं है जहां पश्चिमी सभ्यता का जन्म हुआ था और प्राचीन यूनानी दार्शनिकों और गणितज्ञों के पद्चिन्हों पर चल सकते हैं। हालांकि, ग्रीस में विशेष रूप से विदेशी छात्रों के लिए इसके प्राचीन अथवा रोमांटिक छवि से परे भी जानने और घूमने के लिए काफी चीज़ें हैं।
विद्वतापूर्ण अनुसंधान की गौरवशाली परंपरा – ग्रीस में दुनिया के कुछ चुनिंदा देशों की तरह एक अकादमिक विरासत है, सुकरात, प्लेटो, अरस्तू, हिप्पोक्रेट्स और पाइथागोरस के जीवन का वास स्थान होने के साथ-साथ ग्रीक संस्थानों द्वारा व्यापक रूप से दी जाने वाली उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, ऐसे दो कारण हैं जो विदेशियों को ग्रीस में अध्ययन करने के लिए आकर्षित कर सकते हैं।
“शिक्षा और पश्चिमी विचारधाराओं का जन्मस्थान” यह देश एक जीवंत अनुसंधान केंद्र है, जहाँ कि सैद्धांतिक क्षेत्रों जैसे पुरातत्त्व विज्ञान और उत्कृष्ट साहित्य के साथ-साथ चिकित्सा, जीव विज्ञान और भौतिकी जैसे वैज्ञानिक क्षेत्रों तथा आईटी और कंप्यूटर इंजीनियरिंग जैसे प्रौद्योगिकी विषयों में कार्य किये जा रहे हैं।
विशेष रूप से पिछले दशक के दौरान, ग्रीक विश्वविद्यालयों ने अपने अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क विकसित किए और एक अंतर्विषयक, बहुसांस्कृतिक वातावरण का गठन किया, जो विदेशी छात्रों को शास्त्रीय मानविकी से लेकर आधुनिक तकनीकों तक के विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक क्षेत्रों में चयन का अवसर प्रदान करता है। वर्तमान में, ग्रीस स्नातक और स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए एक अनुकूल और उपजाऊ वातावरण प्रदान करता है।
इसके अलावा, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि ग्रीस यूरोपीय संघ का सदस्य है और आधुनिक यूरोपीय उच्च शिक्षा जगत में इसकी सक्रीय भागीदारी है। वास्तव में, ग्रीस में अध्ययन करने वाले छात्रों के पास यूरोपीय संघ के अध्ययन कार्यक्रमों का हिस्सा बनने का मौका होता है और वे विदेशों में इंटर्नशिप या प्रशिक्षण के लिए भी सक्षम होते हैं।
इसके साथ ही, कई अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में ग्रीस में रहने की लागत अपेक्षाकृत कम है, जिसका अर्थ है कि एथेंस, थेसालोनिकी और पेत्रास जैसे बड़े महानगरीय शहर यूरोपीय छात्रों के लिए सबसे किफायती शहर हैं।
हम आसानी से कह सकते हैं कि ग्रीस एक ऐसा देश है जहाँ छात्रों को सामंजस्यपूर्ण अनुसंधान, चिंतन और अवकाश के संयोजन हेतु पर्याप्त अवसर मिलता है।
अंतर्राष्ट्रीय छात्र पाएंगे कि एक समृद्ध विविध भूगोल, एक लंबे समय से स्थापित पुरातात्त्विक परंपरा, एक आधुनिक समाज और एक तीव्र अर्थव्यवस्था कुछ ऐसे पहलू हैं जो ग्रीस को अध्ययन के लिए एक आकर्षक केंद्र बनाते हैं।
जो लोग जो शिपिंग और पर्यटन जैसे देश की पहचान से संबंधित क्षेत्रों वाली अंतर्राष्ट्रीय कंपनी, या अन्य क्षेत्र, जैसे आईटी और कंप्यूटर विज्ञान जोकि तकनीकी क्रांति के वातावरण में उभरे हैं, में एक प्रतिष्ठित नौकरी चाहते हैं या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं वे ग्रीस में लंबे समय तक रह कर लाभ उठा सकते हैं।
Visit e-Academia to learn the Greek Language online!
Study in Greece provides information and support regarding studying and living in Greece.
Please enter your e-mail address below to subscribe to our newsletter.